new horror movies 2024 में रिलीज होने वाली डरावनी हॉरर फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार

new horror movies 2024

new horror movies 2024: कुछ लोगों को एक्शन फिल्में पसंद आती हैं, तो कुछ रोमांटिक फिल्मों के शौकीन होते हैं। लेकिन हॉरर फिल्मों का भी अपना एक अलग दर्शक वर्ग होता है, और हर साल कई हॉरर फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हैं। 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस साल और भी कई हॉरर फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें डर, खून और सस्पेंस का भरपूर तड़का होगा।

latest horror movies 2024

new horror movies 2024
new horror movies 2024


आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी शरवरी वाघ और सत्यराज की फिल्म ‘मुंज्या’ एक एक्शन, थ्रिलर और हॉरर मूवी है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद फिल्म का पहला गाना ‘तरस’ भी काफी मनोरंजक साबित हुआ। इस गाने में शरवरी ने शानदार डांस किया। फैंस को यह गाना और एक्ट्रेस का डांस बहुत पसंद आया। ‘मुंज्या’ के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी की कहानी बताई गई थी, जो एक शापित स्थान है। इस जगह पर मुंज्या की अस्थियां दबी हुई हैं। मुंज्या की इच्छा एक मुन्नी से शादी करने की थी, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मृत्यु हो जाती है। फिल्म की स्टार कास्ट में शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज जैसे कई सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

upcoming horror movies 2024

new horror movies 2024
new horror movies 2024

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ में तृप्ति डिमरी एक नए और दिलचस्प किरदार में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी शामिल होंगी। विद्या एक बार फिर मंजूलिका के रोल में लोगों को डराने के लिए तैयार हैं। पिछली फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ में कार्तिक और कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जबकि पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी, दूसरे पार्ट में कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में सभी का दिल जीत लिया। कार्तिक ने फिल्म में अक्षय की कमी महसूस नहीं होने दी थी। फिल्म के डायलॉग्स और गाने भी बहुत हिट हुए थे। अब तक रिलीज हुए दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब एंजॉय किया है। फिल्म का तीसरा पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकता है।

best horror movies 2024

new horror movies 2024
new horror movies 2024

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 2018 की हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ का दूसरा पार्ट इस साल अगस्त में रिलीज हो सकता है। फैंस इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का बड़े उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में आते ही शानदार कमाई की थी। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार राव के अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा था।

horror movies 2024

वरुण धवन और कृति सेनन की 2022 में आई फिल्म ‘भेड़िया’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट ‘भेड़िया 2’ बनाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भेड़िया 2’ 2025 में रिलीज हो सकती है।

Leave a Comment